पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

छात्रसंघ कार्यालय का हुआ उद्घाटन

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुरुवारको बी.जे.एस रामपुरिया जेन महाविद्यालय के छात्रसंघ कार्यालय का उद्घाटन किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री देवीसिंह भाटी, भाजपा पूर्व उपाध्यक्ष अभिमन्यु राजवी एवं छात्रसंघ अध्यक्ष भवानी सिंह चानी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर कार्यालय का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि जयवीर सिंह हाडला, बच्चन सिंह बिदावत, करण प्रताप सिंह सिसोदिया एवं के.डी सिंह शेखावत थे। उपस्थित छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए अभिमन्यु सिंह राजवी ने कहा कि युवा राजनीति में आए। देश सेवा में भागीदारी निभाए और निष्पक्ष होकर जनहित के लिए कार्य करे। कार्यक्रम में अतिथियों ने छात्रसंघ कार्यकारिणी सदस्यों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष गोवर्धन सिंह, पूर्व अध्यक्ष वी.पी सिंह जाखसर, पूर्व अध्यक्ष छेलूसिंह जोधासर, पूर्व उपाध्यक्ष सतवीर सिंह, छात्र नेता भूपेन्द्र सिंह सियाणा, पिंटू सिंह नोख, शैलेेन्द्र सिंह सेवड़ा, किशन सिंह चानी, इंद्र सिंह भोजासर, करणपाल सिंह चानी, देवेन्द्र सिंह भाटी, जुगलसिंह बेलासर सहित कई छात्र मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन ज्योतिप्रकाश रंगा ने किया।

छात्रसंघ कार्यालय का उद्घाटन करते देवीसिंह भाटी।

खबरें और भी हैं...