बीकानेर | एआईआरएफऔर एनडब्ल्यूआरईयू आह्वान पर उत्तर पश्चिम रेलवे कार्यशाला
बीकानेर | एआईआरएफऔर एनडब्ल्यूआरईयू आह्वान पर उत्तर पश्चिम रेलवे कार्यशाला गेट पर गुरुवार को सातवें वेतन आयोग और अन्य मांगों को लेकर कर्मचारियों ने मत पत्रों का उपयोग किया। कर्मचारियों ने मांग संबंधित नारे लगाए। सहायक महामंत्री रमजान अली भुट्टों ने मत पत्र बॉक्स सील किया। वही दूसरी ओर एनएफआईआर के आह्वान पर बीकानेर मंडल सहित लालगढ़ कार्यशाला, रतनगढ़, चूरू, हिसार, सिरसा, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ सूरतगढ़ में कर्मचारियों ने सातवें वेतन आयोग को लेकर गुरुवार को मतदान किया। मंडल अध्यक्ष अंसार अहम्मद ने बताया कि हड़ताल पक्ष में 97.12 प्रतिशत मत हुए। इस मौके पर सुरेश खत्री, नित्यानंद जांगु, हरिदत्त मिश्रा एवं संजय प्रताप सिंह चौहान ने सहयोग किया।
हड़ताल के समर्थन में मांगे मत