बीकानेर | संसदीयसचिव एवं विश्वविद्यालय प्रबंध मंडल के सदस्य डॉ.
बीकानेर | संसदीयसचिव एवं विश्वविद्यालय प्रबंध मंडल के सदस्य डॉ. विश्वनाथ का एमजीएस विवि परिवार की ओर से गुरुवार को अभिनंदन किया गया। इस मौके पर डॉ. विश्वनाथ ने कहा, विश्वविद्यालय के विकास के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। इससे पूर्व संसदीय सचिव डॉ. विश्वनाथ एवं विवि कुलपति प्रो.चंद्रकला पाडिया ने विश्वविद्यालय के सत्र 2016 के इयर प्लानर कम विश्वविद्यालय डायरेक्ट्री का विमोचन किया। डॉ. बिट्ठल बिस्सा ने डायरेक्ट्री की जानकारी दी। वहीं विवि की तरफ से डॉ. विश्वनाथ और डॉ. विमला डूकवाल को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्रो.एम.एम.सक्सेना, प्रो.एस.के.अग्रवाल,डॉ. एम.डी.गौरी, डॉ. सुरेंद्र सहारण, डॉ. विभा शर्मा, छात्र संघ अध्यक्ष निखिल राजपुरोहित उपस्थित थे।
विश्वविद्यालय की समस्याओं का होगा समाधान