छह घंटे का पावर कट रहेगा आज
बीकानेर | मेंटिनेंसके चलते सोमवार को सुबह नौ बजे से लेकर दोपहर तीन बजे तक पवनपुरी सेक्टर दो में पावर सप्लाई बाधित रहेगी। वहीं दूसरी ओर बिजली विभाग के रख-रखाव कार्यों के कारण रामपुरा बस्ती, लालगढ़ रेलवे वर्कशॉप, ओड़ो का मोहल्ला, सर्वोदय बस्ती, बाबु होटल, हीरा लाल मॉल के आस-पास, जेल-वैल टंकी के पास, विद्या सरवारी, जैन कन्या विद्यालय, गोगागेट के आस-पास, मुस्तफा मस्जिद से सटे एरिया, शिव शक्ति गैस एजेंसी (बंगला नगर) आस-पास और एमपी नगर के सेक्टर दो, तीन, चार और आठ में सुबह दस बजे से दोपहर दो बजे तक घरों में पावर सप्लाई नहीं हो पाएगी।