पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • उर्दू रामायण का वाचन

उर्दू रामायण का वाचन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीकानेर | महफिलेंअदब पर्यटक लेखक संघ ओर से आयोजित एकल काव्य पाठ के तहत बादशाह हुसैन राना लखनवी की उर्दू रामायण के चुनिंदा अंशों का वाचन असद अली असद ने किया। रंजो हसरत की घटा सीता के दिल पर छा गई, गोया जूही की कली थी ओस से मुरझा गई... सहित तमाम शेर सामयिन ने पसंद किए

गोविंद राजपुरोहित ने बताया कि बीकानेर में रची गई राना की इस कृति को बनारस हिंदू विश्वविद्यालय ने गोल्ड मेडल दिया था। मुख्य अतिथि मुमताज भाटी एवं समारोह अध्यक्ष प्रो नरपत सिंह सांखला ने इस रचना को जन जन तक पहुंचाने की आवश्यकता पर बल दिया। प्रो ब्रह्मा राम चौधरी, राजाराम स्वर्णकार ने भी कविताएं सुनाई। बड़ी संख्या में संस्कृति कर्मी मौजूद थे।