पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बीकानेर संभाग में शीघ्र होंगे मंत्रियों के दौरे

बीकानेर संभाग में शीघ्र होंगे मंत्रियों के दौरे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीकानेर | सरकार आपके द्वार अभियान के फालोअप के रूप में संभाग में मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों के दौरे शीघ्र होंगे। अतिरिक्त मुख्य सचिव राकेश वर्मा ने कलेक्टर सभागार में अधिकारियों की बैठक के दौरान यह जानकारी दी।

संपर्क समाधान के प्रकरणों की समीक्षा करने आए एसीएस ने अधिकारियों से संपर्क समाधान में दर्ज प्रकरणों का निस्तारण समय पर करने के निर्देश दिए हैं। इसमें ढिलाई बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी है। प्रकरणों के निस्तारण के लिए उन्होंने एडॉप्टर सिस्टम लागू करने की जानकारी देते हुए बताया कि जिले के वरिष्ठ अधिकारियों को पांच से सात ग्राम पंचायतों का प्रभारी बनाया गया है।
यह अधिकारी नियमित भ्रमण कर लोगों की समस्याएं सुनेंगे और उनका निस्तारण करेंगे। अधिकारियों को आईटी फ्रेंडली बनने की नसीहत देते हुए कहा कि सभी अधिकारियों को संपर्क समाधान पोर्टल संचालित करने की जानकारी होनी चाहिए।
एडॉप्ट अधिकारियों को ग्रामीण क्षेत्र में भ्रमण के दौरान कम से कम एक परिवादी से मुलाकात की वीडियो क्लिप उनके व्हाट्सअप पर भेजनी होगी। इससे समस्या और उसके समाधान की अपडेट जानकारी मिलती रहेगी। प्रकरणों की समीक्षा और परिवादियों से मुलाकात दर्ज करने के लिए राजीव गांधी सेवा केंद्र में रजिस्टर रखना होगा। बैठक में जिला कलेक्टर सहित कई अधिकारी मौजूद थे।

पटवारी से बात, पेंशन प्रकरण का निस्तार

एसीएसने बैठक के दौरान श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के पटवारी चैनाराम से मोबाइल पर बात कर प्रकरणों के निस्तारण की जानकारी ली। साथ ही कोलायत तहसील के चारणवाला गांव निवासी पाबू राम की वृद्धावस्था पेंशन स्वीकृत की। उन्होंने पाबू राम से मोबाइल पर बात कर इसकी जानकारी दी तथा बताया कि उसे शीध्र ही पेंशन मिलने लगेगी।