- Hindi News
- प्रधानमंत्री को भेजा प्रो.व्यास का प्रकरण
प्रधानमंत्री को भेजा प्रो.व्यास का प्रकरण
इंजीनियरिंगकॉलेज के पूर्व प्राचार्य प्रो.एच.पी के इस्तीफे को लेकर सरगर्मी थम नहीं रही है। रविवार को छात्रों का एक धड़ा सांसद अर्जुनराम मेघवाल से मिला और प्राचार्य का जिस तरीके से इस्तीफा लिया उसकी निंदा करते हुए फिर से उन्हें बहाल कराने के लिए कहा।
छात्रों ने कहा कि एक तरफ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भ्रष्टाचार की बात कर रहे हैं दूसरी ओर राज्य के शिक्षा मंत्री भ्रष्टाचार करने के लिए प्राचार्य पर दबाव डाल रहे हैं। प्राचार्य ने उनकी बात नहीं मानी तो इस्तीफा मांग लिया। छात्रों ने अब फेसबुक पर प्राचार्य की प्रोफाइल पिक्चर लगाने का अभियान चलाया। छात्रों ने प्रधानमंत्री के नाम पोस्ट कार्ड भी भेजे।
सांसद सेवा केन्द्र के आगे प्रदर्शन करते ईसीबी स्टूडेन्ट्स।