पार्श्व गायक महेंद्र कपूर को याद किया
बीकानेर | आरके कला केंद्र पी की ओर से शनिवार को टाउन हाल में पार्श्व गायक महेंद्र कपूर की छठी पुण्यतिथि पर बहारें फिर भी आएंगी कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। मुख्य अतिथि तोलाराम जाखड़ , अध्यक्ष शंकर लाल जाखड़ , विशिष्ट अतिथि राजेश भादू, एडीएम सिटी दुर्गेश बिस्सा, कैलाश सुथार, भुवनेश यादव थे। इस अवसर पर गोपीराम गुप्ता का सम्मान किया गया। राजेंद्र पडि़हार, जवाहर जोशी, गिरधर किराड़ू समेत बड़ी संख्या में कलाकारों ने गीतों की प्रस्तुति दी।