बीकानेर. सार्दुल क्लब मैदान में आयोजित मेगा ट्रेड फेयर के दूसरे दिन बीकानेरवासियों ने परिवार सहित मेले का भरपूर लुत्फ उठाया।
रविवार को छुट्टी के कारण बढ़ी संख्या में शहरवासी खरीददारी करने मेले में पहुंचे। लूणिया एंड कंपनी के संचालक कृष्णा लूणिया, अग्रवाल, इलेक्ट्रॉनिक्स के संचालक प्रवीण अग्रवाल खुशियां डवलपर्स प्रा.लि. के निदेशक ओमप्रकाश मीणा ने गणेश पूजन से मेले का शुभारंभ किया। अग्रवाल इलेक्ट्रॉनिक के प्रवीण अग्रवाल ने कहा कि मेगा ट्रेड फेयर में कंपनियां अपने उत्पाद सीधे उपभोक्ताओं तक पहुंचा सकती है।
आज 25 महिलाओं को मिलेंगे मुफ्त उपहार
मेगाट्रेड फेयर में लक्की ड्रॉ द्वारा इंडो केयर एंटरप्राइजेज की ओर से दस मोल्डेड चेयर रसराज कंपनी की ओर से 15 गिफ्ट हैम्पर दिए जाएंगे।
खुशियां डवलपर्स का पहला ड्रॉ सुषमा को
खुशियां डवलपर्स प्रा.लि. के निदेशक ओमप्रकाश मीणा ने बताया कि मेगा ट्रेड फेयर में मात्र 1100 रुपए में आवासीय भूखंड के प्रथम ड्रॉ में सुषमा शर्मा ने बाजी मारी है। सुषमा शर्मा को मात्र 1100 रुपए में आवासीय भूखंड दिया जाएगा। यह ड्रॉ रोजाना मेला परिसर में शाम को निकाला जाएगा।
यह है सहयोगी
खुशियांडवलपर्स प्रा.लि., बीकाजी फूड्स इंटरनेशनल लि., इंडो केयर एंटरप्राइजेज।
सार्दूल क्लब मैदान में भास्कर के ट्रेड फेयर में पहुंचे शहरवासी।