तोपखाना रेजिमेंट का स्थापना दिवस मनाया
छावनीक्षेत्र में सेना की तोपखाना रेजिमेंट का 187 वां स्थापना दिवस समारोह मनाया गया। इस अवसर पर सैन्य अधिकारियों और जवानों ने रेजिमेंट की मदद से जीती लड़ाइयों को याद किया।
रक्षा प्रवक्ता के अनुसार छावनी क्षेत्र में सेना के उच्चाधिकारियों ने तोपचियों का अभिवादन किया। वहीं दक्षिण पश्चिम कमान में लेफ्टिनेंट जनरल ए.के.साहनी ने तोपचियों की हौसला अफजाई की। आजादी के बाद भारत की ओर से लड़ी गई परंपरागत और गैर परंपरागत लड़ाइयों में तोपखाना की अहम भूमिका रही है। वर्ष 1999 में हुए कारगिल युद्ध के दौरान रेजिमेंट ने दुश्मनों का विनाश कर भारतीय सेना को विजय दिलवाने में अद्वितीय योगदान दिया था। रखा प्रवक्ता ने बताया कि वर्तमान में तोपची सामरिक चुनौतियों का सामना करते हुए विशाल एवं तकनीकी रूप से कुशल तोपखाना के विभिन्न प्रकार के तोप, प्रक्षेपास्त्र, मानव रहित विमान और उच्च तकनीक आधारित निगरानी यंत्र पर भी नियंत्रण रखे हुए है।