राजभाषा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता हुई
राजभाषा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता हुई
बीकानेर | आकाशवाणीमें आयोजित हिंदी पखवाड़ा के तहत राजभाषा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता हुई जिसमें कुल 14 कार्मिकों ने भाग लिया। कार्यक्रम अध्यक्ष श्रवण कुमार ने बताया कि ओम मल्होत्रा के संयोजन में हुई इस प्रतियोगिता में छह टीमें विजयी रही। नरेंद्र कुमार शर्मा वरिष्ठ निजी सहायक ने निर्णायक की भूमिका निभाई।