- Hindi News
- किराड़ू को सिरे पावणा बींद राजा का खिताब
किराड़ू को सिरे पावणा बींद राजा का खिताब
किराड़ू को सिरे पावणा बींद राजा का खिताब
बारहगुवाड़चौक में शाम पांच बजकर पांच मिनट पर पहुंचे दूल्हे सूर्यकरण किराड़ू को सिरे पावणा बींद राजा का खिताब दिया गया। दूसरा पुरस्कार शिवशंकर बोड़ा तीसरा पुरस्कार मनीष रंगा ने जीता। रमक-झमक डॉटकॉम के अध्यक्ष प्रहलाद ओझा के अनुसार प्रथम को पशुपतिनाथ की यात्रा, दूसरे तीसरे स्थान को नाथद्वारा की यात्रा का टिकिट दिया जाएगा। मंच पर ओझा के अलावा जुगलकिशोर ओझा, न्यायाधीश नारायण दास व्यास, रतनलाल ओझा, अविनाश जोशी आदि ने पुरस्कृत किया।
योगेशकल्ला को 11 हजार का पुरस्कार
मोहताचौक में विष्णु रूप में पहुंचे पहले दूल्हे योगेश कल्ला को बीकाजी फुड प्राइवेट लिमिटेड बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल की ओर से 11 हजार रुपए का पुरस्कार दिया गया। यहां पहुंचने वाले दूसरे दूल्हे सूर्यकरण किराड़ू को 7100 रुपए तथा तीसरे नंबर पहुंचने वाले दूल्हे नरेश व्यास को 5100 रुपए से पुरस्कृत किया गया। मंच से शंकरलाल हर्ष, मक्खनलाल अग्रवाल, हरिनारायण व्यास ‘मन्नासा’, भाजपा शहर अध्यक्ष विजय आचार्य, प्रेमरतन जोशी, उमाशंकर आचार्य, राजेन्द्र जोशी, घनश्याम लखाणी आदि ने पुरस्कृत किया।
छोटू-माेटूजोशी परिवार ने दिए उपहार
सालेकी होली पर छोटू-माेटू जोशी परिवार की ओर से पहले आने वाले तीन दूल्हों को उपहार दिए गए। दूल्हों को जूसर मिक्सर, डीनर सेट, नॉनस्टिक के साथ प्रशस्ति पत्र भी दिए गए। विधायक गोपाल जोशी ने दूल्हों को उपहार दिए। इसके साथ ही मोहता चौक में जाटोजी के घर के आगे, विप्र फाउंडेशन की ओर से सदाफते सहित नगर के विभिन्न मोहल्लों में दूल्हों का सम्मान हुआ।
बारात में नृत्य करती महिलाएं एवं युवतियां।