पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • घर घर पहुंचे, बोले नहीं डालें खुले में कचरा

घर-घर पहुंचे, बोले नहीं डालें खुले में कचरा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीकानेर। गंगाशहर की नई लेन के चार हजार घरों की आबादी का क्षेत्र अब आदर्श बनने की दिशा में काफी आगे बढ़ चुका है। भास्कर के अभियान समाधान मिलजुलकर के प्रयासों से जहां स्वयंसेवी संगठन नव चेतना परिषद ने हर सौ घरों के बीच डस्टबिन अपनी तरफ से लगाने का आगाज कर दिया है।
वहीं युवा उद्यमी भोज एडवरटाइजिंग के प्रोपराइटर मनोज सोलंकी ने भी अपनी तरफ से स्वच्छता का संदेश देने वाले बैनर लगवाए हैं। एक समाजसेवी युवा नेता महावीर रांका ने निगम के सर्किल इंस्पेक्टर जमादार को सम्मानित करने की भी घोषणा कर दी है।

इतना सब होने के बाद अब जिस चीज का सबसे ज्यादा जरूरत थी उसी दिशा में कदम आगे बढ़े हैं। वह है लोगों को जागरूक करने का। नव चेतना परिषद के प्रयासों से अब हर घर में जाकर लोगों को कचरा डस्टबिन में डालने, पॉलिथीन का उपयोग नहीं करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
रविवार को परिषद के पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं ने चौरडिय़ा चौक की गली नंबर दो तीन के घरों में जनसंपर्क किया। उन्होंने हर किसी से यही कहा कि हमारा क्षेत्र है, इसे हमें मिलकर सुधारना है। लोगों ने भास्कर के अभियान अपने क्षेत्र के मौजीज लोगों की बात को सुना, इसे अपनाने का संकल्प लिया।

लगातार चलेगा घर-घर जाने का अभियान

नवचेतना परिषद के अध्यक्ष हनुमान बोथरा ने बताया कि क्षेत्र में सफाई हो रही है। डस्टबिन भी लगे हैं। अब लोगों को जागरूक करने के लिए हमारी संस्था हर घर तक जाएगी। उनसे लगातार संपर्क करेगी कि वे इस अभियान को अपना माने। पूरे शहर में हमारा क्षेत्र एक नजीर पेश करे।

यह टीम रही सक्रिय

पूनमचंद मालू, हनुमान बोथरा, शांति लाल सेठिया, ओम प्रकाश शर्मा, हेमराज गुलगुलिया, धनराज लूणिया, सूरजमल भंसाली, राजू श्यामसुखा, नरेंद्र जोशी, चतुर्भुज जोशी, भरत चौपड़ा, महावीर चौपड़ा, प्रेमचंद राखेचा, भीखमचंद सेठिया, अशोक पंचारिया, रामेश्वर दैया, कन्हैया लाल, सुरेंद्र कोठारी, लक्ष्मण उपाध्याय, प्रकाश, लखपत, रामदेव, अशोक, जगदीश, मोतीलाल, भंवरलाल मांगीलाल।