सुबह बूंदाबांदी, दिन में निकली धूप
बीकानेर | दिनमें दो बार बदल गया मौसम। बीती रात से ही मौसम बिगड़ गया था। रात में एक-दो बार बूंदाबांदी हुई। अलसुबह फिर से बूंदाबांदी हुई लेकिन 10 बजे के करीब फिर से धूप निकल आई। दोपहर में धूप इतनी तेज निकली कि सुबह के ठंडे मौसम का असर खत्म हो गया। दोपहर हाेने तक फिर से शनिवार जैसा मौसम हो गया। इस बीच दिन का अधिकतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि शनिवार की तुलना में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई। बीती रात का न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में परिवर्तन हुआ है।