पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भाजपा सदस्यता अभियान की समीक्षा बैठक आज

भाजपा सदस्यता अभियान की समीक्षा बैठक आज

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीकानेर। प्रदेश भर में चलाए गए भारतीय जनता पार्टी द्वारा सदस्यता अभियान की समीक्षा बैठक सोमवार को सुबह 11 बजे जयपुर के बिड़ला सभागार में होगी। अभियान के शहरी जिला संयोजक अविनाश जोशी ने बताया कि बैठक में भाग लेने के लिए पार्टी पदाधिकारी विभिन्न मंडलों की प्रगति रिपोर्ट लेकर रविवार देर रात ही जयपुर के लिए रवाना हो गए है।
बैठक में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री श्योदान सिंह, राष्ट्रीय महामंत्री एवं सांसद भूपेन्द्र यादव, प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी, सदस्यता अभियान के सह संयोजक नारायण पंचारिया, विभिन्न मोर्चों के प्रदेश अध्यक्ष रहेंगे। इस दौरान तैयार किए गए अभियान से संबंधित विभिन्न कार्यक्रमों को भी निर्देशित किया जाएगा।