पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दंगल में उतरे 51 पहलवान

दंगल में उतरे 51 पहलवान

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
देराजसर। चौधरीचूना राम भादू की दसवीं पुण्यतिथि पर रविवार को ग्रामोत्थान सीनियर सैकंडरी स्कूल सूडसर के खेल मैदान पर कुश्ती महा दंगल का आयोजन किया गया। महा दंगल में प्रदेश सहित हरियाणा, पंजाब, यूपी, दिल्ली आदि जगहों से आए 51 पहलवानों ने अपने दावं पेंच का प्रदर्शन किया।
महा दंगल के 50 से 57 किलोग्राम भारवर्ग में रामकिशन, गोरधन ओझा, 58 से 68 किग्रा भारवर्ग में रणजीत रतनगढ़, अर्जुन महिया, 69 से 84 किग्रा भारवर्ग में अमनदीप बठिंडा जुगल किशोर बीकानेर क्रमश: विजेता और उपविजेता रहे। इसी प्रकार ओपन फाइनल में जबरा पंजाब, गुरप्रीतसिंह, राजवीर सिंह क्रमश: प्रथम, द्वितीय तीसरे स्थान पर रहे।
सुखासिंह मक्कासर को मेला केशरी घोषित किया गया। इससे पूर्व कार्यक्रम में पहुंचे मनीष शर्मा, रामलाल जाखड़, भागीरथ भादू, हंसराज मोटसरा, हेतराम बुड़िया, ट्रस्ट सचिव लूणाराम भादू आदि ने समाज सेवी चूना राम भादू के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।