नारी वेदना पर काव्यपाठ
बीकानेर |पर्यटन लेखकसंघ महफिलें अदब की जानिब से मरुधर हैरिटेज में उदयपुर की कवयित्री शकुंतला सरूपरिया का एकल काव्य पाठ आयोजित किया गया। उन्होंने स्त्री विमर्श, नारी वेदना आदि पर अपनी चुनिंदा रचनाओं की प्रस्तुति दी। घर में हीरा माेती होकर, कंकर क्यों हो जाती बेटियां, गरीबी और बुढ़ापा एक सिक्के के हैं दो पहलू आदि रचनाओं को सराहा गया। अध्यक्षता जयपुर के किशोर पारीक किशोर ने की। उन्होंने आयोजन को बेहतरीन बीकानेर में साहित्य को समर्पित बताया।