कृष्ण जन्मोत्सव मनाया
बीकानेर | तिलकनगर के मुख्य बाजार में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में आज कृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया। साथ ही विभिन्न अवतारों , बाल लीलाओं और उनके रहस्य के बारे में भागवत कथाकार रमतेराम महाराज ने विवेचन किया। उन्होंने पूतना वध, अगासुर, बखासुर कालिया संबंधी प्रसंगों का संदर्भ दिया एवं इन लीलाओं की मीमांसा की।