एक शाम पांच फनकारों के नाम 17 को
बीकानेर | अमनकला केंद्र की ओर से 17 फरवरी 2015 को संध्या छह बजे टाउन हाल में हिंदुस्तानी सिनेमा के पांच फनकारों के नाम कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। अध्यक्ष एम रफीक कादरी ने बताया कि पार्श्व गायक मोहम्मद रफी, मुकेश, किशोर कुमार, तलत महमूद, हेमंत कुमार की स्मृति को समर्पित इस एक शाम पांच फनकारों के नाम कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अलका डोली पाठक होंगी। अध्यक्षता डा श्याम एस अग्रवाल और समुंदर सिंह राठौड़ करेंगे।