पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वेतन नियमितिकरण नहीं होने पर रोष

वेतन नियमितिकरण नहीं होने पर रोष

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंचायतीराजविभाग की ओर से जिला परिषद के माध्यम से नियुक्त 2012 के शिक्षकों के वेतन नियमितिकरण नहीं होने से शिक्षकों में रोष है। रविवार को गांधी पार्क में हुई बैठक में वेतन नियमित करण करने के लिए सरकार पर दबाव बनाने हेतु जनप्रतिनिधियों को क्रमवार ज्ञापन देने का निर्णय लिया गया। 2012 में नियुक्त अध्यापक हुकमचंद चौधरी ने बताया कि पंचायती राज विभाग ने सितंबर 2012 में राजस्थान स्तर पर जिलेवार प्रथम एवं द्वितीय स्तर पर 40 हजार शिक्षकों की नियुक्ति दो वर्ष के परिवीक्षाधीन काल के तहत फिक्स वेतन के तहत की गई थी। इनमें बीकानेर जिले के 850 शिक्षक शामिल है, जिन्हें परिवीक्षा अवधि पूर्ण होने के बावजूद फिक्स वेतन दिया जा रहा है। इस संबंध में कई बार निदेशालय स्तर पर वार्ताएं होने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई।