संगीतकार इकबाल को याद किया
बीकानेर | मल्हारकला केंद्र द्वारा संगीतकार इकबाल कुरैशी की स्मृति में स्वरांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। अध्यक्षता विजय सिंह शेखावत ने की। संचालक कुमार बी एम हर्ष ने बताया कि नंद किशोर पुरोहित, जवाहर जोशी, सुरेशी जोशी, योगेंद्र जांगिड़, अरुण जोशी, शेषमणी सिंह आदि ने कुरैशी के संगीतबद्ध किए गीतों की अनुकृतियों के माध्यम से दत्ता को श्रद्धांजलि अर्पित की।