भांगड़ा नृत्य प्रतियोगिता सम्पन्न
बीकानेर | आगामीवेलेंटाइन डे के परिदृश्य में राष्ट्रीय अनुव्रत शिक्षक संसद संस्थान द्वारा रविवार को हुसनसर फांटा स्थित फार्म हाउस परिसर में भांगड़ा नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। संयोजक खुशाल चंद व्यास ने बताया कि प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि प्रदीप कुमार चौधरी एवं विशिष्ट अतिथि सरदार निर्मल सिंह थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता बलवंत सिंह गिल और संचालन मेहर बान सिंह खालसा ने किया।