‘गो अभयारण्य’ लोगों ने किए हस्ताक्षर
बीकानेर | राष्ट्रीयगाय आंदोलन संस्था द्वारा आज गो अभयारण्य की मांग को लेकर कोटगेट पर हस्ताक्षर अभियान आयोजित किया गया। राष्ट्रीय गाय आंदोलन के अभियान संयोजक सूरज माल सिंह ने बताया कि कार्यक्रम में राजहंस संस्थाए गो अभयारण्य समितिए मां भारती सेवा प्रन्यासए कपिला गोशाला, जय मां भवानी संस्था के पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं सहित शहर के बड़ी संख्या में जागरूक लोगों ने भाग लिया और मांग पत्र पर हस्ताक्षर किए। अभियान कल गंगाशहर में चलाया जाएगा।