पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मकान ढहा, चार जने घायल

मकान ढहा, चार जने घायल

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीकानेर | शनिवारदेर रात भुट्टों के बास में एक मकान ढह जाने से एक वृद्धा सहित चार जने घायल हो गए जिनमें बच्चे भी शामिल है। मोहल्लेवासियों की सहायता से घायल को पीबीएम हॉस्पिटल लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। भुट्टों के बास में मस्जिद के पास रहने वाले नसीर खां का मकान देररात तो को गिर गया। मकान की पट्टियां टूट गई जिससे नसीर खां की प|ी जन्नत (80) तथा परवीन (14) पुत्री मुराद खां, शाहरुख (17) पुत्र मुराद खां तथा रिजू (4) पुत्र सद्दाम घायल हो गए। घटना के बाद शाहरुख ने सुझ-बुझ दिखाते हुए मोहल्लेवासियों को इकट्ठा किया। मोहल्ले के अब्दुल रहमान लोदारा, हंसराज, इमरान बैया, जहांगीर खां, इमरान भुट्टों, गुलशेर भुट्टों, जुल्फिकार, सराजुद्दीन भुट्टों आदि ने टूटी पटिट्यां हटाकर घायलों को निकाला तथा तुरंत पीबीएम हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, जहां घायलों को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। शहर जिला कांग्रेस कच्ची बस्ती प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष अब्दुल रहमान लोदरा ने जिला प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की।