बंद मकान में हजारों की चोरी
बीकानेर | गंगाशहरक्षेत्र में एक बंद मकान में शनिवार की रात चोरी हो गई। अज्ञात चोर हजारों रुपए के चांदी के आइटम और नकदी चुरा ले गए। पुलिस ने बताया कि भाटियों की गली में रहने वाला बजरंग लाल सोनी घर पर ताला लगाकर परिवार सहित किसी विवाह समारोह में गया था। पीछे से अज्ञात चोर में घर में घुसकर बच्चों की गुल्लक से 15-20 हजार रुपए, मंदिर में रखे 15 हजार रुपए तथा चांदी के गिलास, कटोरी आदि चुरा लिए। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।