पतंजलियोग समिति वायु सेना नाल के तत्वावधान में नाल में आयोजित निशुल्क पांच दिवसीय योग शिविर का समापन रविवार को किया गया। योग साधक राम गोपाल खड़गावत ने वायु सैनिकों को विभिन्न आसन, प्राणायाम, योग आदि का अभ्यास करवाया। सैनिकों ने साधक का धन्यवाद ज्ञापित किया।