बीकानेर | सेना की दो फाइलें रविवार को ट्रेन में चोरी हो गईं। एक सिपाही यह फाइलें लेकर अवध-आसाम एक्सप्रेस में बीकानेर आ रहा था। सेना मामले की छानबीन में जुटी है। जीआरपी के अनुसार 24वीं इन्फैन्ट्री डिवीजन के फील्ड हॉस्पिटल में कार्यरत नागौर निवासी सिपाही हड़मानाराम अवध-आसाम एक्सप्रेस ट्रेन से बीकानेर लौट रहा था।
उसे आशंका है कि तड़के करीब चार बजे के आस-पास सूरतगढ़ में एक युवक ट्रेन में चढ़ा था, जो उसका काले रंग का बैग चोरी करके ले गया। उस बैग में सेना की वर्दी और दो महत्वपूर्ण फाइलें भी थीं। हड़मानाराम ने बीकानेर स्टेशन पहुंचकर जीआरपी थाने में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दी है। जीआरपी के एचसी ने बताया कि घटना स्थल सूरतगढ़ होने के कारण रिपोर्ट हनुमानगढ़ जीआरपी को भेज दी गई है। प्राथमिकी वहीं दर्ज होगी।