पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ट्रैफिक नियमों को लेकर सख्ती बरतने के निर्देश

ट्रैफिक नियमों को लेकर सख्ती बरतने के निर्देश

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अतिरिक्तपुलिस महानिदेशक ट्रैफिक प्रदीप व्यास ने जिले में यातायात के नियमों को लेकर सख्ती बरतने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने उपलब्ध संसाधनों को पूरी तरह से उपयोग करने की बात कही ताकि ट्रैफिक व्यवस्थाएं सुचारु चलें।

जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय में अधिकारियों की बैठक लेते हुए उन्होंने बीकानेर शहर और हाइवे की यातायात और हादसों की समीक्षा की। व्यास ने हाईवे मोबाइल में लगी इंटरसेप्टर मशीन और स्पीडगन का भी परीक्षण किया। उन्हें दुरुस्त करवा कर काम में लेने के निर्देश दिए। साथ ही हाईवे पर ब्रीथ एनेलाइजर का उपयोग अधिक से अधिक करने को कहा। ताकि शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा सके।

ट्रैफिक थाने की नफरी भी बढ़ाने का सुझाव दिया। एडीजी ने कहा कि थाने की नफरी शहर के बजाय जिले को ध्यान में रखकर की जाए तो शहर में ट्रैफिक कंट्रोल करने के लिए सिपाहियों की कमी नहीं होगी। एसपी संतोष चालके ने शहर की यातायात व्यवस्था की जानकारी दी। एएसपी देवेन्द्र बिश्नोई सहित कई पुलिस अधिकारी मौजूद थे।