पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्राचार्य के समर्थन में उतरे ईसीबी स्टूडेन्ट्स

प्राचार्य के समर्थन में उतरे ईसीबी स्टूडेन्ट्स

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंजीनियरिंगकॉलेज के प्राचार्य का इस्तीफा मांगना अब तकनीकी शिक्षा मंत्रालय के लिए गले की फांस बनता जा रहा है। मंत्री को अब अपनी ही पार्टी के पदाधिकारी के साथ विधायकों के विराेध का सामना करना पड़ रहा है।

प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष नंदकिशोर सोलंकी के बाद अब पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक डॉ.गोपाल जोशी भी प्राचार्य के पक्ष में उतर आए। विधायक जोशी ने कहा कि इंजीनियरिंग कॉलेज के प्राचार्य प्रो.एच.पी.व्यास अंतरराष्ट्रीय स्तर के वैज्ञानिक हैं। प्राचार्य रहते उन्होंने कॉलेज में तमाम अनियमितताएं रोकी। शैक्षणिक सुधार किया। उनका इस्तीफा मांगना दुखद है। प्रो.व्यास की कॉलेज और बीकानेर को जरूरत है।

भास्कर से बातचीत में विधायक जोशी ने कहा कि शीघ्र ही वे तकनीकी शिक्षा मंत्री से बात करेंगे और वस्तुस्थिति से अवगत कराएंगे। भाजपा नेता, छात्र और अन्य लोगों के विरोध को देखते हुए मंत्री अब इस्तीफा स्वीकार भी नहीं कर रहे हैं। इस्तीफा दिए हुए तीन दिन हो गए मगर अब तक उसे स्वीकार नहीं किया गया और ही कॉलेज में प्राचार्य तय हुआ। मुख्यमंत्री कार्यालय से भी जिला प्रशासन से जानकारी मांगी जा चुकी है। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री वसुंधराराजे इसमें सीधे दखल दे रही हैं।

कर्मचारी संगठन भी हुए साथ

प्राचार्यप्रो.एच.पी.व्यास के समर्थन में अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ एकीकृत भी गया। बुधवार को आईजीएनपी में महासंघ पदाधिकारियों की बैठक हुई जिसमें शिक्षा मंत्री के रवैये की आलोचना की गई। जिलाध्यक्ष भंवर पुरोहित, उपाध्यक्ष कमल अनुरागी, जयगोपाल जोशी, लक्ष्मण पुरोहित, ओम कोटनीस, इदरीश अहमद, बजरंग सोनी, हितेष अजमानी, सुनील सिंह आदि ने कहा कि पॉलीटेक्निक कॉलेज का एक व्याख्याता स्तर का व्यक्ति अंतरराष्ट्रीय स्तर के वैज्ञानिक और इंजीनियरिंग कॉलेज के प्राचार्य से इस्तीफा मांग रहा है। आखिर सरकार जनता को क्या संदेश देना चाहती है।

छात्रों ने लगाए मुख्यमंत्री के खिलाफ नारे

इंजीनियरिंगकॉलेज के प्राचार्य प्रो.एच.पी.व्यास के समर्थन में बुधवार को कॉलेज में प्रदर्शन किया। छात्रों ने सवाल उठाए कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी स्वच्छ छवि के अधिकारियों को तवज्जो दे रहे हैं मगर राजस्थान में ईमानदार अधिकारी को प्रताड़ित करने का प्रयास उनके ही मंत्री द्वारा किया जा रहा है। मुख्यमंत्री चुप्पी साधे बैठ