- Hindi News
- रात के साथ अब दिन में भी कम होने लगी गर्मी
रात के साथ अब दिन में भी कम होने लगी गर्मी
बीकानेर | रातके साथ अब दिन में भी तापमान कम होने लगा है। दो दिन पहले 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा तापमान अब 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। बुधवार को दिन का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि बीती रात का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
धीरे-धीरे तापमान कम होता जा रहा है। रात में खुले में सोने वालों को कंबल का सहारा लेना पड़ रहा है। दिन में भी कूलर अधिक देर तक नहीं चला पा रहे हैं। पंखे से ही काम चलाया जा रहा है। रात में हवा की गति भी तेज है। बीती रात आठ किलोमीटर प्रति घंटा की गति से हवा चल रही है। दिन में भी छह किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चल रही हवा तापमान के गिरने का कारण बन रही है। हवा का बदला रुख अब लोगों को बदले मौसम का अहसास कराने लगा है।