वाल्मीकि बस्ती में जलती नहीं रोड लाइटें
राजस्थानसंयुक्त कर्मचारी एवं मजदूर महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक चांवरिया ने नगर निगम आयुक्त को ज्ञापन देकर वार्ड 10 की वाल्मीकि बस्ती में बंद पड़ी रोड लाइटों को चालू करवाने की मांग की है। चांवरिया ने बताया कि प्रताप बस्ती के पास, वाल्मीकि बस्ती चूना भट्टा क्षेत्र में पिछले छह माह से रोड लाइटें बंद पड़ी है।
अंत्योदय नगर मोहल्ला विकास समिति ने नगर निगम प्रशासन को ज्ञापन देकर अंत्योदय नगर में पिछले छह माह से बंद पड़ी स्ट्रीट लाइट को चालू करवाने की मांग की है। समिति के अध्यक्ष नरेश राजपुरोहित ने बताया कि अंत्योदय नगर में स्ट्रीट लाइटें बंद होने के कारण समाजकंटकों का जमावड़ा बना रहता है जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
एसडब्ल्यूएम हाउसिंग कॉलोनी विकास समिति ने रीको के क्षेत्रीय प्रबंधक को ज्ञापन देकर आरोप लगाया कि स्टेट वूलन मिल कॉलोनी में सड़क निर्माण कार्य में घटिया सामग्री का उपयोग किया जा रहा है। ज्ञापन में बताया कि वर्तमान में सड़कों का दुरूस्तीकरण का कार्य करवाया जा रहा है। जहां-जहां कार्य किया गया है वहां ग्रिट बजरी पैरों से ही उखड़ रही है।