पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आजीविका केन्द्र का लोकार्पण किया

आजीविका केन्द्र का लोकार्पण किया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आईएचएसडीपीयोजना में भीनासर वाल्मीकि बस्ती में नवनिर्मित आजीविका केन्द्र का लोकार्पण महापौर भवानीशंकर शर्मा ने किया। इस अवसर पर शर्मा ने कहा कि आईएचएसडीपी योजनांतर्गत आजीविका केन्द्र पर 22.13 लाख रुपए की लागत से भवन का निर्माण कार्य किया गया। इस आजीविका केन्द्र में क्षेत्र के लोगों को आजीविका के लिए प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद तैयार माल की प्रदर्शनी लगाकर विक्रय करने की भी सुविधा मिलेगी। इससे क्षेत्र के लोगों का जीवन स्तर में निश्चय ही सुधार की संभावना है। इस मौके पर उपमहापौर शकीला, पूर्व सांसद शंकर पन्नू, क्षेत्रीय पार्षद राजकुमारी वैद, पूर्व मनोनीत पार्षद मुकेश राजस्थानी, शिवलाल तेजी, माणक गुजराती, हजारी देवड़ा, सोहन चौधरी, शांति सेठिया, आबू राम आदि शामिल थे।