औद्योगिक समस्याओं का हो समाधान
बीकानेर | जिलाउद्योग संघ के प्रतिनिधि मंडल ने जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक से मिल कर औद्योगिक समस्याओं का समाधान करने की मांग की छह सूत्री ज्ञापन सौंपा है। अध्यक्ष द्वारका प्रसाद पचीसिया, चंद्रप्रकाश नवलखा, प्रवेश गोयल, विनोद गोयल, निर्मल पारख, शिवरतन पुरोहित, विजय जैन के प्रतिनिधि मंडल ने महाप्रबंधक को अरबन सैस, अनापत्ति प्रमाण पत्र, बिजली कनेक्शन, अनाज ऊन मंडी से कच्चा माल लाने के लिए पास जारी करवाने, बजरी सप्लाई संबंधी समस्याओं के समाधान चोपड़ा कटला में पुलिस चौकी स्थापित करने की मांग की उद्यमियों को हो रही परेशानी भी बताई।