- Hindi News
- बीकानेर टीम राज्य स्तरीय बॉस्केट बाल में विजेता
बीकानेर टीम राज्य स्तरीय बॉस्केट बाल में विजेता
बाड़मेरमें 19 से 23 सितंबर की आयोजित राज्य स्तरीय बास्केट बाल प्रतियोगिता छात्र वर्ग (14 वर्ष तक) में बीकानेर जिले की टीम भीलवाड़ा टीम को हराकर फाइनल मैच जीत लिया। राउप्रावि जेलवेल के प्रधानाध्यापक मोहब्बत अली ने बताया कि बीकानेर बास्केट बाल टीम ने फाइनल में भीलवाड़ा की टीम को 28-66 से हराकर विजेता बनी। इस टीम में राउप्रावि जेलवेल के खिलाड़ी भरत गहलोत को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार मिला। साथ ही अच्छे प्रदर्शन के आधार पर विद्यालय के छात्र विष्णु पडि़हार, भरत गहलोत देवेंद्र तंवर का चयन राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता के लिए गया गया है।