रैबीज टीकाकरण शिविर 28 को
बीकानेर | विश्वरैबीज दिवस के अवसर पर वेटरनरी विश्वविद्यालय में 28 सितंबर को रैबीज रोग के प्रति लोगों को जागरूक करने श्वानों में निशुल्क टीकाकरण शिविर का आयोजन किया जाएगा। विभागाध्यक्ष प्रो. अनिल आहुजा ने बताया कि शिविर में श्वान पालक अपने पालतू श्वान का टीकाकरण करवाने के लिए पहुंच सकते हैं। शिविर सुबह नौ से दोपहर 12 बजे तक डॉग क्लिनिक मेडिसिन विभाग वेटरनरी कॉलेज में आयोजित होगा।