अमावस्या पर हुआ यज्ञ
15दिनों तक चले तर्पण कार्यक्रम के बाद अमावस्या पर यज्ञ का आयोजन श्रीरामसर स्थित राधा गार्डन में किया गया।
तर्पण मंडल की ओर से पितरों की शांति के लिए किए यज्ञ में श्याम तंवर सप|ीक मुख्य यजमान बने। प्रवक्ता अशोक पुरोहित ने बताया कि पं. नवरतन व्यास ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ करवाया।
इस अवसर पर कन्हैया लाल रंगा, गोपाल बिस्सा, चांद श्रीमाली, बरजू पुरोहित, केके छंगाणी आदि उपस्थित थे।