पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पितृ पक्ष अमावस्या पर किया दान पुण्य

पितृ पक्ष अमावस्या पर किया दान-पुण्य

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोलायत | पितृपक्ष की अमावस्या के अवसर पर बुधवार को बीकानेर सहित आस-पास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने कपिल सरोवर में स्नान किया। इसके बाद दान पुण्य कर लाभ कमाया। बुधवार को सुबह से ही सरोवर तट के किनारे बड़ी संख्या में महिलाओं पुरुषों ने पितरों को याद करते हुए स्नान किया। साथ ही पितरों की आत्मा की शांति के लिए तर्पण किया। इस अवसर पर घाट किनारे हवन का आयोजन किया गया। इसमें श्रद्धालुओं ने आहुतियां देते हुए परिवार की सुख समृद्धि की कामना की। इसके बाद कपिल सरोवर के घाट पर बैठे भिक्षुओं को दान किया साथ ही मंदिरों के दर्शन किए।

कोलायत. पितृपक्ष अमावस्या पर स्नान करते श्रद्धालू