शहीद भगत सिंह के आदर्श अपनाने का आह्वान
शहीदभगत सिंह की जयंती पर शहर कांग्रेस कच्ची बस्ती प्रकोष्ठ सहित विभिन्न संस्थाओं ने कार्यक्रम आयोजित कर शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित की। वक्ताओं ने शहीद भगत सिंह के आदर्श अपनाने का आह्वान किया। पवनपुरी में हुए आयोजन को उपाध्यक्ष अब्दुल रहमान लो दरा, अमित सोलंकी, नारायण जैन, मुमताज बानो, फरीदा बानो, गोपाल , सिकंदर, सलीम मांगलिया समेत कई पदाधिकारियों ने संबोधित किया। इससे पूर्व शहीद के चित्र पर पुष्प अर्पित किए गए। नव निर्माण सेना द्वारा गोपेश्वर बस्ती में कार्यक्रम रखा गया जिसमें अध्यक्ष मंगल जोशी, साजन अली, शाबीर परिहार ने शहीद के सिद्धांत अपनाने की बात कही। अखिल भारतीय विकास मंच कार्यालय में जगदीश प्रसाद, श्याम सुंदर वर्मा, राजू राम, प्रह्लाद शर्मा आदि ने डा राम किशन गोयतान के मुख्य आतिथ्य में हुए आयोजन में विचार व्यक्त किए। एसएफआई द्वारा एमजीएस विवि में शहीद भगत सिंह जयंती के उपलक्ष्य में 29 सितंबर को रक्तदान शिविर आयोजित करने के लिए रजिस्ट्रार से स्वीकृति मांगी गई है। यह जानकारी सुनील पूनिया ने दी।
छात्र युवा संघर्ष समिति एवं हिंदुस्तान रिपब्लिकन एसोसिएशन द्वारा भगत सिंह की 107 वीं जयंती पर मोटर साइकिल रैली निकाली गई। संयोजक संपत बिश्नोई अध्यक्ष युवराज सिंह ने बताया कि रतन बिहारी पार्क से रैली शुरू होकर पब्लिक पार्क पहुंची जहां मोमबत्ती जला कर शहीद को श्रद्धांजिल दी गई। दूसरी ओर, आजाद स्टूडेंट फोर्स द्वारा शहीद भगत सिंह स्वतंत्रता सेनानी राजा राम मोहन राय की जयंती पर अंबरीश मिश्रा की अध्यक्षता में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। सवाई माधोपुर अध्यक्ष अरशद खान सहित बड़ी संख्या में सदस्यों ने मौन रख कर शहीद को नमन किया।
शेर हिंद भगत सिंह कार्यक्रम आयोजित
शहीदभगत सिंह युवा आर्मी द्वारा भगत सिंह के जन्मदिन पर शेर हिंद भगत सिंह कार्यक्रम आयोजित कर शहीद को श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। संचालक गोविंद सारस्वत ने भगत सिंह की जीवनी पर प्रकाश डाला। अध्यक्ष आसकरण ओझा, तोलाराम सियाग, नवीन गहलोत, निशांत गौड़, रामनिवास कूकणा, अभिनव खत्री समेत बड़ी संख्या में युवाओं ने प्रशासन से शहर में भगत सिंह की प्रतिमा स्थापित करने की मांग की।
शहीद भगतसिंह के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते स्टूडेन्ट्स।