पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ह्रदय रोग के प्रति जागरूक होने का आह्वान

ह्रदय रोग के प्रति जागरूक होने का आह्वान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फोर्टिसएस्कॉर्ट हॉस्पिटल और आचार्य तुलसी शांति प्रतिष्ठान की ओर से रविवार को विश्व ह्रदय दिवस पर जागरूकता परिचर्चा का आयोजन किया गया। हॉस्पिटल के सीटीवीएस डायरेक्टर डॉ.अजीत बाना ने कहा कि वर्तमान समय में हमें अपनी सोच को बदलने की जरूरत है। दिल की बीमारी केवल बुजुर्गों को ही होती है, ऐसा नहीं है। ह्रदय रोग संबंधी कोई भी लक्षण दिखाई दें तो उन्हें सही समय पर पहचान कर जीवन की बेहतरी कायम रखी जा सकती है। डॉ.बाना ने ह्रदय रोग से बचाव के उपाय बताए।

हॉस्पिटल के डॉ.आलोक जैन ने कहा कि गुर्दे शरीर के कई महत्वपूर्ण कार्य करते हैं। गुर्दे की हानि सामान्य कार्य 35 प्रतिशत हो जाए तब रक्त में यूरिया एवं क्रिएटिनिन की मात्र बढ़ जाती है। यह शक्ति 15 से 20 प्रतशित होने पर व्यक्ति अस्वस्थता का अनुभव करने लगता है। उन्होंने कहा कि राजस्थान में गुर्दे के रोगियों की संख्या बढ़ रही है। इस स्थिति को देखते हुए सावधानी बहुत आवश्यक है। डॉ.जैन ने इस मौके पर गुर्दे रोग से बचाव के उपाय भी बताए।

तेरापंथ भवन में लगे शिविर में पहुंचे लोग।