अंबुज शर्मा का अनशन जारी
बीकानेर | वेटरनरीविवि कुलपति के विरुद्ध भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो द्वारा लंबित रखने के विरोध में छात्र अंबुज शर्मा एवं सार्थक मंच के अशोक सिंह का अनशन रविवार को भी जारी रहा। शर्मा ने बताया कि अनशन और आंदोलन को एमजीएस विवि छात्र सहित विभिन्न संगठनों के सरदार गुरमेज सिंह, अजीत सिंह पूनिया, राजेंद्र मिश्रा, आर पी सिंह, के सिंह, राम प्रताप बिश्नोई आदि ने अपना समर्थन दिया है।