अग्रसेन जयंती पर प्रतिभाओं का सम्मान
श्रीअग्रवाल सभा की ओर से शुक्रवार को गोगागेट स्थित अग्रसेन भवन में महाराज अग्रसेन का 5137वां जयंती समारोह मनाया गया। इस मौके पर प्रतिभाओं उद्यमियों का सम्मान किया गया।
आयोजन से जुड़े केदारनाथ के मुताबिक कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष डॉ.विमल प्रसाद अग्रवाल, सभापति दाऊ लाल अग्रवाल, विशिष्ट अतिथि डीआरएम मंजू गुप्ता, इंजीनियरिंग कॉलेज के डॉ.एस.के.बंसल, एमजीएसयू के डॉ.एस.के.अग्रवाल थे। अध्यक्षता हुलासचंद अग्रवाल मेघराज अग्रवाल ने की। अतिथियों ने उद्यमी सुरेश कुमार अग्रवाल, जगदीश अग्रवाल, सीताराम अग्रवाल, गोपीकिशन अग्रवाल का सम्मान किया गया।
बीकानेर जिला अग्रवाल सम्मेलन की युवा इकाई के रामचंद्र अग्रवाल का सक्रिय योगदान के लिए पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में नरेंद्र कुमार अग्रवाल, गिरिराज अग्रवाल, एल.एन.अग्रवाल, सुनीता पित्ती, रेखा अग्रवाल, धमेंद्र अग्रवाल आदि शामिल हुए।
अग्रवाल समाज की ओर से आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित अतिथि और समाज की प्रतिभाएं।