पैनल गठित, शीघ्र मिलेगा कुलपति
बीकानेर | स्वामीकेशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय को आखिर शीघ्र ही स्थायी कुलपति मिलेगा। शुक्रवार को दिल्ली में हुई सर्च कमेटी की बैठक में तीन से पांच सदस्यों का पैनल तैयार कर लिया गया।
शाम पांच बजे भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद कार्यालय में हुई बैठक में सभी सदस्यों में सहमति बनी और अंत में पैनल तैयार किया गया। पैनल से पहले 10 साल के अनुभव पर भी चर्चा हुई मगर सरकार के दबाव के कारण पैनल तैयार किया गया। अब चेयरमैन डॉ.एस.अय्यपन पैनल राज्यपाल कल्याणसिंह को भेजेंगे। राज्यपाल मुख्यमंत्री की सलाह इनमें किसी एक नाम पर सहमति जताएंगे। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व दो बार बैठकें बेनतीजा रही थी। 10 साल के अनुभव का मामला सरकार को भी भेज गया था। बैठक में बोम के नोमिनी डॉ.ए.एस.फरौदा, सरकार के नोमिनी डॉ.सी.बी.गैना भी मौजूद थे। खास बात यह है कि यह पैनल सिर्फ स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विवि के लिए है। अन्य विवि के कुलपति इस पैनल से नहीं चुने जाएंगे।