जमीन के लिए दो पक्षों में मारपीट
नाथसागरतालाब के पास शिव मंदिर के सामने खाली पर जमीन के विवाद में दो पक्ष आमने-सामने हो गए। दोनों पक्षों की ओर से नयाशहर पुलिस थाने में मुकदमे दर्ज करवाए गए हैं।
नयाशहर पुलिस थाने के एसएचओ दरजाराम ने बताया कि नाथसागर तालाब के पास खाली पड़ी जमीन पर दो पक्षों में विवाद चल रहा है। गुरुवार को दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए। रानीबाजार में पंचमुखा हनुमान मंदिर के पास रहने वाले एक पक्ष के अभिषेक शर्मा की ओर से पुलिस को दी गई रिपोर्ट में बताया गया है कि जमीन पर समाज का भवन बनाने की तैयारी की जा रही थी। इस दौरान राजा सेवग, दिनेश सेवग, तपन शर्मा, तुलसीदास सेवग, रमेश सुथार, राहुल उर्फ लाखू, इन्द्रचंद उर्फ टालसा अन्य ने बेसबॉल के बल्ले से उस पर हमला कर दिया। मारपीट में उसको चोटें आईं। आरोपियों ने 14,000 रुपए भी छीन लिए। पीबीएम अस्पताल में भर्ती दूसरे पक्ष के दिनेश कुमार सेवग ने पर्चा बयान में बताया है कि खाली पड़ी जमीन पर कब्जा करने के लिए वहां ईंटों का ट्रक लाया गया। जमीन पर कब्जा करने से मना किया तो अलीशाह, अभिलाला , जीतू, योगी अन्य ने चाकू से हमला कर दिया जिससे वह घायल हो गया। दोनों पक्षों की ओर से थाने में परस्पर मुकदमे दर्ज किए गए हैं।