मुमुक्षु लोकेश गुलगुलिया का अभिनंदन
बीकानेर | श्रीसाधुमार्गी जैन श्रावक संघ संस्थान की ओर से मुमुक्षु लोकेश गुलगुलिया का अभिनंदन किया गया। गुलगुलिया ने 30 अक्टूबर-14 को आचार्य रामेश के शासन में संयमी जीवन अंगीकार किया था। जवाहर विद्यापीठ में आयोजित समारोह में परिचय डूंगरमल सेठिया, पत्र वाचन कमल डागा ने किया। अभिनंदन पत्र अध्यक्ष गुलाबचंद बोथरा, मंत्री लूणकरण सुराणा, धूड़मल डागा, मेघराज बोथरा, दानमल सुराणा, गौतम बोथरा ने भेंट किया।