पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जल्द जारी हो स्टेनोग्राफर परीक्षा का परिणाम

जल्द जारी हो स्टेनोग्राफर परीक्षा का परिणाम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीकानेर | राजस्थानस्टेट स्टेनोग्राफर्स संघ ने राजस्थान लोक सेवा आयोग के सचिव को फैक्स भेजकर स्टेनोग्राफर भर्ती परीक्षा 2011 का परिणाम जारी करने की मांग की है। संघ के अध्यक्ष घनश्याम स्वामी ने पत्र में लिखा है कि 15 वर्षों बाद स्टेनोग्राफर की भर्ती हो रही है। विभिन्न विभागों में पद रिक्त पड़े हैं। 2011 से शुरू हुई भर्ती प्रक्रिया के तीनों चरण भी पूरे हो चुके हैं। इसके बावजूद इसका परिणाम जारी नहीं किया गया है। उन्होंने बताया कि 606 पदों के अनुरूप अंतिम चरण में इतने विद्यार्थी भी नहीं बैठे। ऐसे में परीक्षा परिणाम में देरी करने से राजकीय कार्यालयों में रिक्त पदों की भर्ती अटकी हुई है। उन्होंने तीनों चरणों के नंबर मिलाकर परिणाम जारी करने की मांग की है ताकि राज्य सरकार के विभागों को योग्य व्यक्ति मिल सके। स्वामी ने कहा कि परिणाम में देरी होने से बेरोजगार स्टेनों में रोष बढ़ रहा है।

तीन साल तक भर्ती प्रक्रिया लंबा समय है अब उन्हें न्याय मिलना चाहिए।