शहर को साफ करने का संकल्प ले उठाया झाडू
शहरको साफ-सुथरा और स्वच्छ बनाने के संकल्प लोगों को इसके लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से हजारों कदम शुक्रवार की सुबह मोहता चौक से एक साथ उठे। तेलीवाड़ा, दाऊजी रोड, जोशीवाड़ा होते हुए यह काफिला फूल बाई कुआं क्षेत्र में रुका, जहां सभी ने ‘स्वच्छ बीकाणा, आदर्श बीकाणा’ की परिकल्पना में भागीदारी निभाने का संकल्प लिया। महापौर भवानीशंकर शर्मा, विधायक डॉ. गोपाल जोशी, विधायक सिद्धि कुमारी, जिला कलेक्टर आरती डोगरा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, आम नागरिकों विद्यार्थियों ने झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया। अतिरिक्त जिला कलेक्टर (नगर) दुर्गेश कुमार बिस्सा ने मोहता चौक में राष्ट्रीय स्तर पर शुरू हुए ‘स्वच्छ भारत सप्ताह’ अभियान के तहत आयोजित जागरूकता रैली को रवाना किया। रैली में शामिल विद्यार्थी ‘स्वच्छता है जीवन का आधार’, ‘पौधे लगाओ पर्यावरण बचाओ’, ‘पॉलीथिन का बहिष्कार करो’ जैसे संदेश दिया।
कोटगेट पर एलीवेटेड रोड के होंगे उच्च स्तरीय प्रयास
विधायकडॉ. गोपाल जोशी ने कहा कि कोटगेट रेलवे क्रॉसिंग पर यातायात सुधार लाने के लिए यातायात व्यवस्था में आमूलचूल परिवर्तन की जरूरत है। इसमें गुणात्मक सुधार लाने के लिए विशेषज्ञों से राय लेकर रेलवे अंडर ब्रिज बनाने के स्थान पर ऐलिवेटड रोड बनाने पर कार्ययोजना बनाई जाएगी।
जोशीवाड़ा स्थित फूलबाई कुएं के पास झाडू लगाकर सफाई अभियान की शुरुआत करते महापौर और विधायक।
इनकी रही भागीदारी
स्वच्छताके लिए आयोजित जागरूकता रैली में डूंगर कॉलेज, एमएस कॉलेज, स्नातकोत्तर विधि महाविद्यालय, बेसिक कॉलेज, रामपुरिया महाविद्यालय, जैन पीजी एवं जैन गर्ल्स कॉलेज, बिनानी कॉलेज, नेहरू शारदा पीठ महाविद्यालय, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बारहगुवाड़, मोहता मूलचंद सहित अनेक स्कूलों के विद्यार्थियों ने भागीदारी निभाई। वहीं सेवर्स स्क्वायर, मोहता चौक व्यापार मंडल, सेवन स्टार आदि स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि भी मौजूद थे। इस अवसर पर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ओ.पी. गुप्ता, महिला बाल एवं बाल विकास विभाग की उपनिदेशक प्रियंका गोस्वामी, जिला रसद अधिकारी (शहर) नरेंद्र सिंह पुरोहित, नगर निगम आयुक्त वीरेंद्र वर्मा, हजारी लाल, मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. आर.ए. बंब, पीबीएम अधीक्षक डॉ. के.के. वर्मा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. देवेंद्र चौधरी, सहायक