- Hindi News
- स्कूल परिसर से शीतला माता की मूर्ति चोरी
स्कूल परिसर से शीतला माता की मूर्ति चोरी
बीकानेर | उदासरके राजकीय माध्यमिक स्कूल परिसर में बने शीतला माता मंदिर से मूर्ति चोरी होने की रिपोर्ट व्यास कॉलोनी पुलिस थाना में दर्ज करवाई गई है। प्रधानाध्यापक ने बताया कि 25 सितंबर को स्कूल में अवकाश था। 26 सितंबर को स्कूल पहुंचने पर देखा तो स्कूल परिसर में स्थित शीतला माता की चौकी पर मूर्ति नहीं पाई गई। जयनारायण व्यास कॉलोनी पुलिस ने बताया कि इस संबंध में जांच की जा रही है।