पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महाकवि वृंद की जयंती मनाई

महाकवि वृंद की जयंती मनाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीकानेर | राजस्थानप्रांतीय शाकद्वीपीय ब्राह्मण महासभा की ओर से शुक्रवार को महाकवि वृंद की जयंती मनाई गई। श्री संगीत भारती में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाकवि वृंद की नवीं पीढ़ी के शिक्षाविद् चैतन्यदेव शर्मा ने वृंद के काव्यकृति की रचना करते हुए कहा कि महाकवि ने संस्कृत, बृज, राजस्थानी और हिन्दी भाषा में अपनी रचनाएं की। वृंद की रचनाओं में जहां एक ओर शृंगार एवं वीररस का बाहुल्य रहा वहीं वृंद ने लोकोक्तियों का उपयोग अपनी रचनाओं में नीति के दोहों में बखूबी किया। महासचिव आर.के.शर्मा ने पंडित नथमल पांडे द्वारा शाकद्वीपीय ब्राह्मणों के इतिहास में उल्लेखित वृंद के वृतांत पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए डॉ. मुरारी शर्मा ने वृंद साहित्य में सांगीतिक चर्चा करते हुए वृंद के दोहों के गेय पक्ष पर अपना मंतव्य दिया। इस अवसर पर वृंद वंशज चैतन्यदेव शर्मा का अभिनंदन भी किया गया।