- Hindi News
- ‘मनुष्य अपने कल्याण के लिए प्रभु का जाप करें’
‘मनुष्य अपने कल्याण के लिए प्रभु का जाप करें’
प्रभुका नाम जपने से मनुष्य का कल्याण होता है। प्रभु राम जी जीव का सार है, जिसे चलते फिरते भी किया जा सकता है।
प्रभु का नाम एकांत स्थान पर बैठकर लेना चाहिए। अपना संपूर्ण ध्यान प्रभु में लगाना चाहिए। यदि मनुष्य का मन प्रभु की भक्ति करने को करता है तो उसे समझना चाहिए कि उस पर गुरु की दया बनी हुई है। बिना दया के मन अंतर-मुख होगा ही जीवन की बुद्धि सुमिरन ध्यान के लिए प्रेरित होगी। उद्गार शुक्रवार को आसाणियों के चौक स्थित पाश्र्वचंद सूरी उपाश्रम में जैनाचार्य दिव्यानंद सूरीश्वर महाराज (निराले बाबा) ने कही। निराले बाबा के सान्निध्य में जैनाचार्य योगीराज शांति सूरीश्वर महाराज जैनाचार्य कलिकाल कल्पतरू श्रीमद् विजय सूरीश्वर महाराज की पुण्यतिथि एवं नगर में संपन्न विभिन्न तपस्याओं की अनुमोदनार्थ भव्यातिभव्य एकादशाह्निका महोत्सव की पूर्णाहुति सिद्धचं महापूजन से हुई। निराले बाबा चातुर्मास प्रवास समिति के मंत्री ललित गोलछा ने बताया कि 27 सितंबर को शनि ग्रह शांति एवं काल-सर्पयोग निवारण के लिए विशेष साधना करवाई जाएगी।