पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ‘साख अर सीख’ का आगाज आज

‘साख अर सीख’ का आगाज आज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
साहित्यिकनवाचार की शृंखला में प्रज्ञालय संस्थान की ओर से 27 सितंबर को शाम साढ़े चार बजे स्टेशन रोड स्थित नागरी भंडार में ‘साख और सीख’ का आगाज होगा।

समारोह के संयोजक कथाकार कमल रंगा ने बताया कि दो दिवसीय ‘साख अर सीख’ कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि केन्द्रीय साहित्य अकादमी, नई दिल्ली में राजस्थानी भाषा के संयोजक आलोचक डॉ. अर्जुनदेव चारण करेंगे। समारोह के पहले दिन साख के तहत विद्वान विजयदान देथा ‘बिज्जी’ की रचना का वाचन एवं ‘बिज्जी’ के लेखकीय साक्षात्कार पर आधारित कथाकार, आलोचक मालचंद तिवाड़ी अपनी चर्चित कृति ‘बोरुंदा डायरी’ के कतिपय चुनिंदा अंशों का पाठ करेंगे। वहीं ‘सीख’ के तहत हिंदी, उर्दू एवं राजस्थानी भाषा की अपनी नई कविता का वाचन कवि संजय आचार्य ‘वरुण’, बुनियाद हुसैन एवं हरीश बी. शर्मा करेंगे। उद्घाटन समारोह में शायर शमीम बीकानेरी का सान्निध्य रहेगा एवं समारोह के स्वागताध्यक्ष रंगकर्मी साहित्यकार मधु आचार्य ‘आशावादी’ होंगे।

समारोह प्रभारी कासिम बीकानेरी ने बताया कि समारोह के दूसरे दिन 28 सितंबर को शाम साढ़े चार बजे समारोह स्थल पर डॉ. अर्जुनदेव चारण का राजस्थानी एकल काव्य पाठ का आयोजन होगा। डॉ. चारण के एकल काव्य पाठ में साहित्यकार लक्ष्मीनारायण रंगा का सान्निध्य रहेगा एवं विशिष्ट अतिथि डॉ. उमाकांत गुप्त होंगे।